Wednesday, September 16, 2026

रामकुमारी राठिया अध्यक्ष एवं डॉ हितेश गबेल उपाध्यक्ष बने जनपद पंचायत खरसिया

Must Read

रामकुमारी राठिया अध्यक्ष एवं डॉ हितेश गबेल उपाध्यक्ष बने जनपद पंचायत खरसिया

खरसिया जनपद चुनाव की गर्मीगहमी सुबह से ही जनपद कार्यालय में हो गई थी जहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में जनपद कार्यालय पहुंचकर अपने-अपने समर्थित विजय प्रत्याशियों को साथ में लेकर के आए थे जहां भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को गोपनीय रूप से रखा गया था जिन्हें 12:00 बजे चुनाव प्रारंभ होने से पहले कांग्रेस के सभी विजयी प्रत्याशी मतदान केंद्र में पहुंच गए थे परंतु भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी 12:10 पर पहुंचे जहां तहसीलदार लोमेश गिरी द्वारा विजय प्रत्याशियों के प्रमाण पत्र देखकर मतदान केंद्र तक जाने की अनुमति दी गई चुनाव 12:00 से प्रारंभ होकर 12:45 पर खत्म होने की मुनादी की गई थी कांग्रेस की ओर से पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल मोर्चा संभाले हुए थे वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से कमल गर्ग डॉ हितेश गबेल मोर्चा संभाले हुए थे परंतु देखने में आया कि कांग्रेस की ओर से कुछ ही लोग इस चुनाव में अपनी उपस्थिति दिए थे जबकि अन्य कर्मठ कार्यकर्ता नदारत रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहरीकरण कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति नदारत रही या कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई जानकारी के अनुसार कुल 25 जनपद प्रत्याशी जीत करके आए थे जिसमें यह मानना है कि 16 भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एवं नौ प्रत्याशी कांग्रेस के समर्थित होने के कारण चुनाव भारतीय जनता पार्टी के पक्ष से जीत हासिल हुई एवं उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल को निर्विरोध चुने गए
तहसीलदार लोमेश गिरी के चाक-चौबंद और पुलिस की पूरी व्यवस्था दुरुस्त रखी गई थी मतदान शांतिपूर्वक हो सके इसके लिए आसपास के सभी कोटवारों को बुलाया गया था
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया राठिया , वर्तमान मंडल अध्यक्ष छेदुलाल राठिया महामंत्री भूपेंद्र वर्मा महामंत्री परिक्षीत डनसेना हेम सिंह राठिया ,नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल, जयप्रकाश डनसेना, रामाधार गबेल, छोटू गबेल, पुरूषोत्तम पटेल, दिनेश पटेल, विजय डनसेना, लकेश्वर चौहान शहर की ओर से कमल गर्ग, गोपाल शर्मा गिरधर गुप्ता ,सौरभ अग्रवाल लक्ष्मी पटेल, मोती महंत भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनपद कार्यालय पहुंचे हुए थे
अध्यक्ष पद के लिए राम कुमारी राठिया विजय रही उन्हें 16 मत मिले जबकि जबकि कांग्रेस समर्थित अर्चना सिदार को 9 मत मिले इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी सात वोटो से विजय रही विजय होने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के तरफ से डॉ हितेश गबेल को निर्विरोध चुने गए भारतीय जनता पार्टी के समर्थित लोगों ने होली दीपावली मनाएं तथा पटाखे फोड़ कर गुलाल लगाकर जुलूस के रूप में प्रत्याशी का विजय जुलूस निकाला गया|

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

पकरिया झूलन में बड़ा हादसा टला: नहर में बह गई मां-बेटी, युवकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी

पकरिया झूलन में बड़ा हादसा टला: नहर में बह गई मां-बेटी, युवकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी   पकरिया झूलन।...

More Articles Like This