कलेक्टर व एसपी ने खरसिया में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

Must Read

 

निर्वाचन शेड्यूल और गाइडलाइंस के अनुसार सारी तैयारियां कर लें सुनिश्चित-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल


खरसिया 8 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के साथ खरसिया के नगरीय निकाय और पंचायत निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री गोयल ने अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए कमीशंड ईवीएम मशीनों का अवलोकन किया। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम में बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी का भी जायजा लिया।
कलेक्टर श्री गोयल ने मतदान सामग्री वितरण, मतदान दलों के लिए आने-जाने के लिए वाहन, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के आने जाने की व्यवस्था, पोलिंग एजेंट की एंट्री, मतगणना की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने पंचायत निर्वाचन के स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम डॉ प्रियंका वर्मा, तहसीलदार श्री लोमस मिरी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This