जिले में हो रही लगातार पशु तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही

Must Read

जिले में हो रही लगातार पशु तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही

रायगढ़ जिले की छाल पुलिस ने पशु तस्करों पर एक बड़ी कार्रवाई की है। छाल पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बिना किसी वैध दस्तावेज एवं कागजात के गौ वंश का परिवहन करते पाए जाने पर बड़ी संख्या में पशुओं को छुड़ाते हुए मामले में संलिप्त 7 आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बारे में विवेचना अधिकारी ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ के सक्ती तरफ से छाल होते हुये छ.ग. कृषक पशुओं को बिना किसी वैध दस्तावेज के उड़ीसा की ओर ले जा रहे है। जिस पर तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के साथ ग्राम पुरूंगा रवाना हुआ। जो ग्राम पुरूंगा मार्ग में कुछ व्यक्तियों द्वारा मवेशियों को बरसात में भिगाते हुये 40-50 किमी से मवेशियों को डण्डा से मारते पीटते हांकते बिना चारा पानी के क्रूरता पूर्वक ले जा रहे थे। जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे। जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ गया और विधि सम्मत कार्यवाही की गई ,उक्त व्यक्तियों के कब्जे से 58 नग काला, भूरा, सफेद रंग के बछवा बैल कीमती लगभग 1,74,000/रू को ले जा रहे थे।
वहीं, दूसरी घटना के बारे में पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सक्ती तरफ से छाल होते हुये कृषक पशुओं को बिना किसी वैध दस्तावेज के परिवहन करते उड़ीसा की ओर ले जाने की सूचना मिली। जिस पर तस्दीक हेतु टीम हमराह स्टाफ के ग्राम पुरूंगा रवाना हुई। जो ग्राम पुरूंगा मार्ग में कुछ व्यक्तियों द्वारा मवेशियों को बरसात में भिगाते हुये 40 से 50 किमी से मवेशियों
को डण्डा से मारते पीटते हांकते
बिना चारापानी के क्रूरता पूर्वक लेजा रहे थे। जिसे पुलिस प्रार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों मामलों में सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 6,10 कृषक पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम के तहत अपराध कायम किया गया।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This