दबंगियों ने किया निजी जमीन पर अवैध कब्ज़ा

Must Read

*दबंगियों ने किया निजी जमीन पर अवैध कब्ज़ा


*खरसिया :-* आम तौर पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें आती रहती है लेकिन खरसिया ब्लॉक में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला आया है जहां निजी जमीन पर अवैध कब्जा भदरीपाली निवासी घनश्याम डड़सेना, सूरज डड़सेना द्वारा कर लिया है और उन दोनों के द्वारा झोपड़ी बनाकर दुकान खोला गया है। इसे खाली कराने अब भू- स्वामी पूरे सबूत के साथ सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन इस आदिवासी परिवार की फरियाद कोई सुनने वाला नहीं है।
ज्ञात हो कि यह संगीन मामला खरसिया तहसील के आश्रित ग्राम का है। जहां गंगा राम सिदार ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, थाना प्रभारी खरसिया को शिकायत करते हुए बताया कि मैं ग्राम पंचायत परसापाली का आदिवासी किसान हूँ। ग्राम परसापाली मेन रोड में निजी भूमि खसरा नंबर 3/1 रकबा 1.5650 के रोड किनारे स्थित है। जहां पर अवैध रूप से भदरीपाली निवासी दुसरे गांव का आदमी आकर उस जमीन में झोपड़ी बनाकर कब्जा कर लिया है। शाम होते ही दुकान खोलकर गुटखा, तंबाकू, अवैध महुआ कच्ची शराब भी बेचते हैं झोपड़ी खाली करने के लिए बोलने पर जान से मारने का धमकी देता है। अब इस प्रकाशन के बाद प्रशासन क्या कार्यवाही करती है यह देखना दिलचस्प होगा। क्या प्रशासन एक आदिवासी की जमीन के अवैध कब्जे को छुड़ाएगा या उसको इसके किये दर दर भटकने मजबूर कर देगा।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This