Tuesday, September 1, 2026

शा. प्राथमिक शाला कबीर भांठा पारा बड़े रबेली के शिक्षक की लापरवाही बच्चो को पड़ रही भारी……

Must Read

शा. प्राथमिक शाला कबीर भांठा पारा बड़े रबेली के शिक्षक की लापरवाही बच्चो को पड़ रही भारी……

 

 

मालखरौदा। गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए….बचपन से आप सभी इस दोहे को सुनते आ रहे हैं और इसका अर्थ भी लगभग आप सभी जानते है गुरु दर्जा हमारे भारत में भगवान से ज्यादा दिया गया है। शिक्षा व्यवस्था को भले भांति के रूप से और दुरस्त करने के लिए प्रदेश सरकार हो या राष्ट्रीय सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैं ताकि बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में बड़े से बड़े मुकाम मिल पाए बावजूद इसके हमारे सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़े रबेली के शासकीय प्राथमिक शाला कबीर भांठा पारा के प्रधानपाठक राजकुमार चंद्रा सरकार के इन तमाम प्रयासों को पानी फिरोते नजर आ रहे हैं। जहा शाला में एक ही शिक्षक पदस्थ हैं जिनके हवाले पूरा विद्यालय टीका हुआ है वही शिक्षक यदि अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने लगे तो समझ सकते है यहां के बच्चो का क्या हाल होगा कुछ ऐसे ही हरकत इनके द्वारा किया जा रहा है जहा प्रधानपाठक और शिक्षक दोनो के किरदार राजकुमार चंद्रा निभा रहे हैं । कबीर भांठा पारा बड़े रबेली के ग्रामीणों ने बताया कि श्री चंद्रा कभी भी समय पर स्कूल नहीं पहुंचते है और जिसके कारण बच्चों को खेलते कूदते ही अपना समय व्यतीत करने में मजबूर नजर आ रहे हैं वही ग्रामीणों का ये भी कहना है की शिक्षक राजकुमार चंद्रा द्वारा रोजाना मीटिंग के नाम पर समय से पहले स्कूल से निकल कर घर चले जाते है।

 

*ऊंची पहुंच का दिखाते है धौंस…..*

 

प्रधानपाठक राजकुमार चंद्रा के लगातार मनमानी को लेकर ग्रामीणों का कहना है की जब कभी हमारे द्वारा उनसे बात करके समय में आने जाने के लिए बोलते है तो शिक्षक राजकुमार चंद्रा अपनी ऊंची पहुंच की धौंस दिखाते है तथा क्या करना है ओ कर लो कहके खुले आम चैलेंज करते है । साथ ही बड़े बड़े अधिकारियों के साथ जान पहचान की भी दौसा दिखाने में बाज नहीं आते हैं।

 

 

*नए शिक्षा अधिकारी नरेंद्र चंद्रा से कार्यवाही की अपेक्षा……*

 

ग्राम पंचायत बड़े रबेली के कबीर भांठा पारा के शिक्षक के इस तरह की मनमानी से ग्रामीण परेशान है और अपने बच्चो की भविष्य के लिए काफी चिंतित है । ग्रामीणों की नई जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र चंद्रा से कार्यवाही की भारी आशा जताई है और इनका अन्यत्र स्थानांतरण या निलंबन जैसे कार्यवाही के साथ किसी अन्य शिक्षक की व्यवस्था यहां करने की मांग किया जा रहा है।अब देखना होगा की खबर प्रकाशन के बाद कोई जिम्मेदार अधिकारी कुछ कार्यवाही करते है की मामले को ठंडे बस्ते भरकर भूल जाते है।

 

 

वर्जन

 

ग्रामीणों ने मुझे भी शिकायत किया है कि शिक्षक राजकुमार चंद्रा द्वारा समय पर स्कूल नहीं आते है और समय से पहले चले जाते हैं, इन पर कार्यवाही होना चाहिए।

 

फिलिप शतरंज (सरपंच ग्राम पंचायत बड़े रबेली)

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शहर की मूलभूत सुविधाएं छोड़कर सांस्कृतिक आयोजनों में व्यस्त नगर निगम—जनता परेशान–दीपक सोनकर

धमतरी डेस्क ...... .....नगर निगम धमतरी का पहला दायित्व शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन आज...

More Articles Like This