Wednesday, September 9, 2026

जिला अस्पताल सक्ती के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ संतोष पटेल को 1 लाख रुपये का घुस लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा….

Must Read

॰॰ सक्ती जिले में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्यवाही

 

॰॰ १ लाख रुपये रिश्वत लेते जिला अस्पताल सक्ती के प्रभारी सिविल सर्जन एसीबी की गिरफ्त में ।

॰॰ अपने ही अधीनस्थ से पे डेटा ट्रांसफर करने के एवज में मांगी गई थी १ लाख रुपये की रिश्वत ।

:::*** जिला अस्पताल सक्ती में फार्मासिस्ट ग्रेड २ के पद पर कार्यरत गंगा प्रसाद रत्नाकर द्वारा एसीबी यूनिट बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उसकी मूल पदस्थापना सी एम एच ओ कार्यालय पोरथा जिला सक्ती में है तथा वह फरवरी २०२६ से जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत है ।जिला अस्पताल सक्ती के प्रभारी सिविल सर्जन श्री संतोष कुमार पटेल द्वारा उसका माह मई से जून २०२६ तक का पे डाटा बनाकर बनाकर सी एम एच ओ कार्यालय नहीं भेजा जा रहा है तथा यह कहा जा रहा है कि तुम फरवरी २०२६ से मेरे अधीन पदस्थ हो तो फरवरी से जून माह तक का २०००० रुपये महीने के हिसाब से १ लाख रुपये दो तभी तुम्हारा पे डेटा सी एम एच ओ को भेजूंगा किंतु वह पे डाटा भेजने के एवज में श्री संतोष कुमार पटेल को रिश्वत में १ लाख रुपये ना देकर उसे रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता है ।शिकायत का सत्यापन कराये जाने पर शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी यूनिट बिलासपुर द्वारा ट्रैप की योजना बनायी जाकर दिनांक २३.०७.२०२६ को टीम ट्रैप के लिए रवाना हुई थी जो आरोपी श्री संतोष कुमार पटेल द्वारा प्रार्थी को रिश्वत रकम लेकर अपने अस्थायी निवास डभरा बुलाया गया जो प्राथी द्वारा एसीबी टीम के साथ डभरा पहुँचने पर प्रार्थी द्वारा आरोपी को डभरा कॉलेज मोड़ के पास बुलाये जाने पाए आरोपी श्री संतोष कुमार पटेल डभरा कॉलेज मोड़ के पास रिश्वत रकम लेने दिनांक २३.७.२६ को रात करीब ९ ( नौ) बजे पहुंचा और जैसे ही प्रार्थी के स्कार्पियो वाहन में बैठकर रिश्वती रकम एक लाख को उसके द्वारा लिया गया,आसपास में फैली एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।रिश्वती रकम

१ लाख रुपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा ७ पीसी एक्ट १९८८ के तहत कार्यवाही की जा रही है ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए धीरज गिरी 

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए धीरज गिरी     खरसिया दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अखबार के 11 वे स्थापना दिवस की...

More Articles Like This