*हरेठी स्थित पापा ढाबा का लाइसेंस आगामी आदेश तक निलंबित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की कार्यवाही*

Must Read

 

*हरेठी स्थित पापा ढाबा का लाइसेंस आगामी आदेश तक निलंबित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की कार्यवाही*

सक्ती, 20 जुलाई 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा हरेठी स्थित मेसर्स पापा ढाबा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में अस्वस्थकर एवं अस्वच्छ परिस्थितियां पाई गईं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायत संबंधी प्राप्त वीडियो में फर्म के कर्मचारी द्वारा टॉयलेट में बर्तन धोते हुए पाया गया, जिसके संबंध में फर्म संचालक से जवाब मांगा गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा जांच के दौरान फर्म से गुंथा हुआ आटा (लूज) का नमूना भी लिया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत फर्म को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया गया है और जनहित व जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पापा ढाबा का लाइसेंस आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि फर्म संचालक द्वारा नोटिस का संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत फर्म के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This