*भूतपूर्व छात्र एवं पी.एम. श्री सेजेस में पढ़े पूर्व छात्र-छात्राओं का सम्मान संस्कृति कार्यक्रम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव
*
खरसिया पी. एम. श्री सेजेस स्कूल में “सुरता तिहार” के, अन्तर्गत आदर्श शाला में पढ़े, भूतपूर्व छात्रों एवं पी.एम. श्री सेजेस में पढ़े पूर्व छात्र-छात्राओं के सम्मान तथा वार्षिकोत्सव के अन्तर्गत भारत के विभिन्न राज्यो के संस्कृति का प्रदर्शन व स्टाल लगाकर झांकी प्रस्तुत किया गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथी श्री रविन्द गवेल जि. पं. अध्यक्ष ( प्रतिनिधि) एवं हितेश गवेल (अध्यक्ष वि.खण्ड.शिक्षा समिति .ज.पं. खरसिया एवं एल. एन पटेल विःख शि. अधिकारी खरसिया प्रदीप कुमार साहू (बी . आर. सी.सी खरसिया) द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रह कर भूरी-भूरी प्रशंसा किया गया
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक धरोहर को उकेरते हुए छात्र-छात्राओ द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें प्राथमिक आदर्श एवं से.जे.स से प्रेरणादायी नृत्य, आदर्श माध्यमिक एवं से.जे.स से आंचलिक आदिवासी कर्मा नृत्य की प्रस्तुती किया गया | हा. से. सें भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक पहाडी, उड़ीसा , बंगाली, पंजाबी ,हरयाणवी ,गढवाली पहाड़ी आदि नृत्यों की प्रस्तुती किया गया जो बहुत ही सराहनीय रहा |
जिसे देख दर्शक मंत्रमुष्ध हो गए यह कार्यक्रम सुबह ११ बजे से संध्या ५ बजे तक चलता रहा | कार्यक्रम के आकर्षक रहे ९८ वर्षीय श्री संत राम राठौर जी एवं एनी २३ भूतपूर्व छात्र जिनकी उम्र लगभग ८० से ९० वर्ष क बीच था | जिन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र गवेल जी , विशिष्ट अतिथि श्री हितेश गवेल जी , श्री एल . एन . पटेल जी , प्राचार्य श्री नागवंशी जी द्वारा शाल, श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया | कार्यक्रम में श्री हकीम सर प्राचार्य से.जे.स धरमजयगढ़ अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे जिनका पुष्पगुच्छ से प्राचार्य द्वारा सम्मान किया गया |
इस कार्यक्रम में भूतपूर्व छात्र श्री मनमोहन सिंह ठाकुर , श्री आनंद श्रीवास जी का विशेष सहयोग रहा जिसमे श्री मनमोहन ठाकुर जी द्वारा सन् १९५९ में कक्षा पहली में भर्ती हो कर लगातार ४ वर्षो तक कभी अनुपस्थित नही रहा के प्रेरणादायी शब्दों से संबोधित कर “गुरु जी आप महान है” जैसे प्रेरणादायी कविता सुना कर “सुरता तिहार” पर फोकस कर बाल स्मृति के साथ पुराना आदर्श विद्यालय और अब की पी.एम् श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय खरसिया पर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया गया |
इस कार्यक्रम में श्री डॉक्टर हितेश गवेल जी विशिष्ठ अतिथि द्वारा कार्यक्रम को संबोधित कर, शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कमाना किया गया | कार्यक्रम को श्री रविन्द्र गवेल जी द्वारा संबोधित करते हुए स्कूल में और कमी को पूरा करने सम्बंधित मांग पत्र को ऊपर नेताओ के पास रख कर स्वीकृत कराने का वादा किया गया और उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अद्भुत कार्यक्रम बताया |
उक्त कार्यक्रम में श्री दीपक रात्रे के निर्देशन पर अपनी माँ की स्मृति में “सुरता तिहार” में न्योता भोज कराया गया जिसमे श्रीमती पूनम दुबे (H.M MS) ललिता चंद्रा (H.M PS) ने पुड़ी सब्जी, पूजा कश्यप , कुमारी समता बांधे द्वारा मीठा और रात्रे सर द्वारा फल, श्री ढ़ेढ़े सर द्वारा चावल , श्रीमती गेंद कुमारी (दीदी) द्वारा सहयोग देकर न्योता भोज में करीब ८०० से १००० पालक-बालक को खिलाया गया |
कार्यक्रम के अंत में पी.एम् श्री से.जे.स के पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह व तहसील, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले / स्काउट गाइड के छात्र- छात्रों को सम्मानित कर सभा का समापन किया गया | कार्यक्रम का संचालन कुमारी शुभी, लिशिका | सु.श्री दीक्षा पाण्डेय व्याख्याता अंग्रेजी , श्री ढ़ेढ़े सर व्याख्याता हिंदी ने किया कार्यक्रम बहुत ही सुंदर और शानदार रहा और बुरी बुरी प्रशंसा हो रही है इस तरह के कार्यक्रम स्कूलों में होते रहना चाहिए और जिससे बच्चा प्रोत्साहित हो और आगे बढ़े।

