Sunday, August 16, 2026

चावल उत्सव, अस्पताल, जल जीवन मिशन और कृषि कार्यों की मैदानी समीक्षा”

Must Read

चावल उत्सव, अस्पताल, जल जीवन मिशन और कृषि कार्यों की मैदानी समीक्षा”

पारदर्शिता, गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

 

रायगढ़, 11 फरवरी 2026। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज खरसिया विकासखंड का व्यापक दौरा कर विभिन्न विभागों की योजनाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं, जल जीवन मिशन, कृषि विभाग एवं आदिमजाति विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त एवं समयबद्ध निर्देश दिए। ग्राम चपले स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में आयोजित ‘चावल उत्सव’ का निरीक्षण कर कलेक्टर ने लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने सभी 664 उचित मूल्य दुकानों में प्रतिमाह पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने, प्रत्येक दुकान में नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा भौतिक सत्यापन अनिवार्य करने के निर्देश दिए। सामाजिक निगरानी समिति की सक्रिय भागीदारी और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया गया

 

सिविल अस्पताल खरसिया में जनरल वार्ड, प्रसूति वार्ड, लैब, ब्लड बैंक, डायलिसिस सेंटर एवं एनआरसी वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं और दवाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। आवश्यक निर्माण एवं सुधार कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। चपले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए मायनर ओटी विकसित करने, रिनोवेशन, पार्किंग एवं एम्बुलेंस शेड निर्माण के निर्देश दिए गए

 

भेलवाटिकरा–सम्बलपुरी समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण कर कलेक्टर ने 31 मार्च 2026 तक शेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। ग्राम नावापारा (पूर्व) में सरसों फसल प्रदर्शन का अवलोकन कर कलेक्टर ने किसानों से चर्चा की। DMF मद से तिलहन फसलों के विस्तार, निःशुल्क बीज वितरण एवं धान के रकबे को संतुलित कर दलहन-तिलहन एवं मक्का फसलों को प्रोत्साहित करने की रणनीति पर जोर दिया। क्षेत्र में तेल मिल स्थापना की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास खरसिया काi निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि जिला प्रशासन शासन की योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। मैदानी स्तर पर सतत निरीक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय सक्ती में किया गया ध्वजारोहण

सक्ती । देश के अस्सीवे ( 80वां) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन जिला सक्ती के समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों...

More Articles Like This