आरंग विधायक  गुरु खुशवंत साहेब जी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।*

Must Read

 

*आरंग विधायक  गुरु खुशवंत साहेब जी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।*

सक्ती। आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के बड़े मुनगी और बहानाकाड़ी में पौधारोपण करते हुए कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

आगे कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढि़यों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। प्रदूषण को कम करके शहर को हरा भरा बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें, ताकि हमारा शहर व जिला हरा भरा रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है। हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। साथ ही शाला प्रवेश उत्सव पर छात्र-छात्राओं को कॉपी पुस्तक भेंट कर मिठाई खिलाकर प्रवेश कराया और सभी शिक्षक,पालक-पालको एवं छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना कामना किया।।

 

बता दे कि बड़े मुनगी में महिला समूह के द्वारा सुरक्षित मैदान में 151 पौधा एवं बहानाकाड़ी के ग्राम सरपंच व गांव के सहयोग से प्राथमिक,माध्यमिक स्कूल,ग्राम पंचायत,खेल मैदान में 251 पौधों का पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग,भाजपा मडंल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा,भायुमो जिला महामंत्री गजेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता वर्मा,जनपद सदस्य श्रीमती दिनेश्वरी यशवंत टण्डन,ग्राम पंचायत सरपंच अशोक बंजारे,महिला समूह,स्कूल स्टॉप,छात्र-छात्राएं सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,आमजन उपस्थित रहें।।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This