*गायत्री शक्तिपीठ खरसिया में 1 जून से प्रारंभ होगा युवा व्यक्तित्व निर्माण प्रशिक्षण शिविर

Must Read

*गायत्री शक्तिपीठ खरसिया में 1 जून से प्रारंभ होगा युवा व्यक्तित्व निर्माण प्रशिक्षण शिविर*

खरसिया -गायत्री परिवार ट्रस्ट खरसिया द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश अनुसार युवक युवती को प्रतिभाशाली और विकसित करने हेतु आओ बनाएं संस्कारबान पीढ़ी के लिए जिला स्तरीय व्यक्तित्व निर्माण युवा प्रशिक्षण शिविर स्थान गायत्री शक्तिपीठ खरसिया में दिनांक 1 जून 2024 से 5 जून 2024 तक 5 दिवसीय आवासीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस विषय पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए गायत्री परिवार ट्रस्ट खरसिया के सचिव राकेश अग्रवाल गायत्री एवं मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुरेश कबुलपुरिया ने बताया कि आज के समय में
घर-घर में कलह, अशांति से बचने के लिए अपने बच्चों को संस्कारवान  विद्या प्रदान करवायें। इस उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर पूरे विश्व में
इस दिव्य युवा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जो कि पूर्ण रूप से निशुल्क है इसी कड़ी में दिनांक 1 जून से 5 जून 2024 तक स्थान गायत्री शक्तिपीठ खरसिया में आप अपने 16 से 40 उम्र तक के युवक-युवतियों को अवश्य भेजें जिसमें विभिन्न विषयों पर जैसे जीवन में सफल कैसे हो, आत्म बल संपन्न कैसे बने, कैरियर निर्माण कैसे चुने ।बुद्धि तीव्र कैसे हो, शरीर बल, बुद्धि बल एवं आत्म बल के उत्थान की पूरी शिक्षा एवं नारी जागरण के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दीया जायेगा वर्तमान समय हम सभी के लिए यह दिव्य अवसर है। आप सभी से सविनय अनुरोध है कि आप अपने अपने बच्चों का इस प्रशिक्षण शिविर में शीघ्रता से रजिस्ट्रेशन करायें।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This