Wednesday, December 10, 2025

सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत, सुनी कथा*_

Must Read

_*सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत, सुनी कथा*_

_खरसिया- ग्राम अंजोरीपाली के बडकामुडा तालाब में पहुंचकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना की। कई अन्य स्थानों पर भी वट सावित्री का पूजन किया गया।_

_वहीं, अंजोरीपाली मे गुरुवार सुबह से महिलाओं का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था._ _महिलाओं ने देवी-देवताओं के दर्शन करने के पश्चात सामूहिक रूप से ग्राम के तालाब में स्थित वट वृक्ष की पूजा की। पति की लंबी आयु की प्रार्थना की।_
_वट सावित्री पर वट सावित्री के वृक्ष के साथ सत्यवान और सावित्री की पूजा भी की जाती है। साथ ही विधि-विधान के साथ पूजा करके वट सावित्री व्रत वट वृक्ष के नीचे कथा सुनी और सुनाई जाती है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि वट सावित्री व्रत में वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ का बहुत महत्व होता है।_

_वही ग्राम अंजोरीपाली के सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा।_
_मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ ही वट वृक्ष की विधि-विधान के साथ पूजा की। शाम को व्रत के समापन के बाद अन्न ग्रहण किया। वट-सावित्री पर्व के चलते जिलेभर के मंदिरों में खासी रौनक रही। मंदिरों में दोपहर बाद तक महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था।_

_नए सुहागिन पहली बार व्रत लेकर खुश थीं। वट सावित्री व्रत के लिए नव विवाहिताओं में भी उत्साह देखने को मिला। महिलाएं सजधज कर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंची थीं।_

_ग्राम अंजोरीपाली की साधना दास महंत , ,लक्ष्मीन महंत, हेमलता महंत , लक्ष्मी महंत ,गायत्री महंत व ग्राम के सुहागिनो ने वट-सावित्री का व्रत रखा था। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना की।_
_अंजोरीपाली में भी हुई सामूहिक पूजा वट सावित्री व्रत के मौके पर महिलाओं में उत्साह दिखा।_

Latest News

उपभोक्ता संपर्क कार्यक्रम में डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए गए

उपभोक्ता संपर्क कार्यक्रम में डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए गए ।     खरसिया 09 दिसंबर 2025:...

More Articles Like This